तू मेरे आस पास नहीं तो क्या...
तेरे दर्द के निशाँ दिल में अब भी बाकी हैं बहुत ..
क्या हुआ जो कहा कुछ नहीं...
होंठों पे अब भी... अल्फाज़ बाकी हैं बहुत..
उम्र कट जायेगी.. यादों के साए में..
जो कम पड़ जाए ये भी..तो तन्हाई बाकी है बहुत..
जो अब तक नहीं समझे हो मेरे अनकहे प्यार को...
हम ये भी लिख जायेंगे..अभी स्याही बाकी है बहुत..
आंसू गिरे तो उसे थाम लेते है..और कहते हैं..
यूँ छलको ना बेवक्त..उनसे लिपट के रोना बाकी है बहुत..
तुमसे बिछड़ के जाने कई मौत मरे हैं....
ये तो कुछ भी नहीं...और कई मौत मरना बाकी है बहुत...
अब तक तो जी रहे थे...तुझे बेवफा जानकर...
खुद बेवफा थे ये मानकर...जीना बाकी है बहुत....!!!
Saturday, November 29, 2008
खामोश झील के किनारे.....!!!
एक अँधेरी तारों भरी रात में..
बैठी थी उसी झील के किनारे..
जहाँ बैठा करते थे हम तुम..
तारे गिना करते थे...
टूटते तारों से दुवाएं माँगा करते थे..
आज भी वैसी ही खामोश है वो झील..
जैसे पहले हुआ करती थी..
हमारी बातों कि गवाह है...
उसकी वो खामोशी....
जो सिमटी है उसके ही पहलु में..
तुम्हारी ही बातें कर रहे थे हम..
उसने पूछा था मुझसे...
तुम्हारा वो साथी कहाँ है..
मैं हंसी और उससे बोली..
वो आज साथ नहीं है मेरे..
लेकिन बैठा होगा वो भी ...
किसी झील के किनारे..
करता होगा मेरी तरह खामोशी में..
झील से और तारों से बातें....
मैं देख रही थी झील में तारों के अक्स को..
ढूंढ़ रही थी उसमे एक चेहरा तेरा भी..
तुमने भी तो देखा होगा पानी को..
क्या मेरा चेहरा दिखता है..तुम्हे..
इस ठहरे हुए झील के पानी में...
क्या मेरी खामोशी सुनाई देती है..
इस बहती हुई ठंडी हवा में..
क्या मेरी याद आती है...
इन तारों को देखकर...???
सोचती हूँ आज अगर तुम साथ होते...
बैठती तेरे काँधे पे सर रखकर..
तुम सहलाते मेरी जुल्फों को..
और मैं पलकें मूंदें तुझे महसूस करती..
वो पल भी क्या खूब होता..
जब तुम मेरे साथ होते...
इस अँधेरी तारों भरी रात में..
इस खामोश झील के किनारे.....!!!
बैठी थी उसी झील के किनारे..
जहाँ बैठा करते थे हम तुम..
तारे गिना करते थे...
टूटते तारों से दुवाएं माँगा करते थे..
आज भी वैसी ही खामोश है वो झील..
जैसे पहले हुआ करती थी..
हमारी बातों कि गवाह है...
उसकी वो खामोशी....
जो सिमटी है उसके ही पहलु में..
तुम्हारी ही बातें कर रहे थे हम..
उसने पूछा था मुझसे...
तुम्हारा वो साथी कहाँ है..
मैं हंसी और उससे बोली..
वो आज साथ नहीं है मेरे..
लेकिन बैठा होगा वो भी ...
किसी झील के किनारे..
करता होगा मेरी तरह खामोशी में..
झील से और तारों से बातें....
मैं देख रही थी झील में तारों के अक्स को..
ढूंढ़ रही थी उसमे एक चेहरा तेरा भी..
तुमने भी तो देखा होगा पानी को..
क्या मेरा चेहरा दिखता है..तुम्हे..
इस ठहरे हुए झील के पानी में...
क्या मेरी खामोशी सुनाई देती है..
इस बहती हुई ठंडी हवा में..
क्या मेरी याद आती है...
इन तारों को देखकर...???
सोचती हूँ आज अगर तुम साथ होते...
बैठती तेरे काँधे पे सर रखकर..
तुम सहलाते मेरी जुल्फों को..
और मैं पलकें मूंदें तुझे महसूस करती..
वो पल भी क्या खूब होता..
जब तुम मेरे साथ होते...
इस अँधेरी तारों भरी रात में..
इस खामोश झील के किनारे.....!!!
Subscribe to:
Posts (Atom)
